फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर नगर पालिका उपचुनाव: पहले दिन एक पर्चे की हुई बिक्री, 29 सितंबर तक होंगे जमा

Fri, 19 Sep 2025 06:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नगर पालिका क्षेत्र का दो जोन व दस सेक्टर में विभाजित किया है। साथ ही 136 बूथों पर 1.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका उपचुनाव के लिए फॉर्म लेता प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका उपचुनाव का शुक्रवार से आगाज हो गया है, पहले दिन एक नामांकन पत्र खरीदा गया है। हालांकि नवदुर्गा प्रारंभ होने के बाद से बिक्री बढ़ने के आसार है। सभी की नजर राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों पर लगी हुई है।
विज्ञापन


नगर पालिका उपचुनाव का आगाज हो गया है। राजनैतिक दलों में टिकट लेकर प्रत्याशियों की मारामारी है, तो वहीं जिला प्रशासन ने भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हालांकि पहले दिन एक ही पर्चे की बिक्री हुई है। अभी पितृपक्ष चलने के कारण कुछ लोग नवरात्रि लगने का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में पर्चा बिक्री हुआ है, वह तसलिमा महिला ने नाम से क्रय किया गया है। बताते चलें की नगर पालिका की महिला सीट होने के कारण अधिकांश नेता अपने परिजनों को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं। साथ ही सबसे खास भाजपा प्रत्याशी पर सभी दलों की निगाहें लगी हुई है।

भाजपा के खाते में थी सीट

मालूम हो कि वर्तमान में भाजपा के खाते में यह सीट थी। पालिकाध्यक्ष सरला जैन के आकस्मिक निधन के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। अब भाजपा प्रत्याशी के हिसाब से भी अन्य राजनैतिक दल अपना समीकरण बैठाने में लगे हुए हैं। हालांकि अन्य राजनैतिक दल भी दमखम से अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए तैयार हैं। अनुमान है कि सभी राजनैतिक नवरात्रि के प्रारंभ होने पर ही टिकटों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


1.30 लाख मतदाता करेंगे मतदान

नगर पालिका उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। नगर पालिका क्षेत्र का दो जोन व दस सेक्टर में विभाजित किया है। साथ ही 136 बूथों पर 1.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

15 अक्तूबर को मतदान व 17 को मतगणना

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसके अंतर्गत 19 से 29 सितंबर तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, 30 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, 03 अक्तूबर को नाम वापसी, 06 अक्तूबर को प्रतीक आवंटन, 15 अक्तूबर को मतदान एवं 17 अक्तूबर को मतगणना निर्धारित है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें