फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में नजर आएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ वर्दी में नजर आएंगे। सीएमएस ने सख्ती के साथ ड्रेस कोड लागू कर दिया है। ड्रेस न मिलने की स्थिति में उन पर कार्रवाई के लिए आगाह किया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों की पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया गया है। इनमें अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के अलग-अलग ड्रेस पदों के लिए ड्रेस पहनने के लिए नियम बनाए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को चिकित्सक के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, साथ ही अन्य कर्मचारियों की पहचान की जा सके। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शुक्रवार को सख्ती के साथ ड्रेस कोड लागू कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में चिकित्सा कार्य से सम्बंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित गणवेश में व पहचान पत्र लगाए चिकित्सालय में मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों से स्वयं ड्रेस कोड के आदेश का पालन करते हुए अन्य कर्मचारियों से भी इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाए जाने के लिए निर्देश दिए। जिससे कि अस्पताल आने वालेे मरीजों को सुलभ तरीके से अस्पताल कर्मचारियों की पहचान की जा सके। साथ ही उन्हें इलाज के लिए किसी अन्य अनभिज्ञ लोगों से पूछताछ की आवश्यकता न पड़े। अधीक्षक के निर्देश का असर शुक्रवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। यहां पर अधिकांश चिकत्सकों के साथ ही अन्य कर्मचारी अपने ड्रेस कोड में नजर आए।
विज्ञापन


यह है ड्रेस कोड
- चिकित्सा अधिकारी व फार्मासिस्ट के लिए सफेद एप्रन
- स्टाफ नर्स - सफेद सलवार कुर्ता/साड़ी ब्लाउज व सफेद एप्रन
- नर्सिंग असिस्टेन्ट्स/ काउन्सलर्स के लिए सफेद एप्रन
- वार्ड बॉयज/वार्ड आया/सैनिटरी अटेंडेंट/हॉस्पिटल अटेंडेंट/स्ट्रेचर बॉयज/मल्टी टास्क -वर्करों व अन्य समकक्ष कर्मचारियों के लिए स्लेटी एप्रन
- सन फैसिलिटी(सफाई एजेंसी) के सुपरवाइजर्स व सफाई कर्मचारियों के लिए मैरून एप्रन
- चिकित्सा कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों में लगे चतुर्थ श्रेणी पुरूष कर्मचारी के लिए सफेद शर्ट और सफेद पैंट
- महिला कर्मचारी कुक, केअर टेकर आदि के लिए स्लेटी एप्रन

जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को ड्रेेस कोड पालन करने के निर्देश प्दए गए हैं। साथ ही ड्रेस कोड का पालन न करने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित माना जाएगा और कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।  डा. एस के वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें