दशहरा, दीपावली आदि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे झांसी से हड़पसर विशेष ट्रेन का संचालन किया जायेगा। यह ट्रेन 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार हड़पसर से चलेगी, जो अगले दिन ललितपुर आएगी। यह ट्रेन हड़पसर से गुरुवार को 15.30 बजे चलेगी। जो दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, विदिशा,बीना होते हुए अगले दिन शुक्रवार को ललितपुर स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे आएगी। यहां ठहराव के बाद झांसी की ओर रवाना होगी।