पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि अगर पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
उमा भारती टीकमगढ़ से दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए ललितपुर में लोक निर्माण भवन के निरीक्षण भवन में रुकी थीं। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गो संरक्षण में जो कार्य हुआ है, उससे भी बेहतर होगा। किसान की सीधी भागीदारी गो संरक्षण में होगी। शहरी क्षेत्र में घरों में गाय बांधने के लिए जगह नहीं होती, ऐसे में गाय सड़कों पर दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने पुराने तेवर में कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह आगामी चुनाव बुंदेलखंड से ही लड़ेंगी।