फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 27 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को ललितपुर महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव के दौरान कलाकार अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हैं। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन और सपा नेता उत्तम सिंह चौहान रहे।

अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की। महोत्सव के शुभारंभ के बाद सुंदर कांड का पाठ किया गया। शिव साईं बाल कीर्तन मंडल के कलाकारों ने संगीतमय सुंदर कांड पाठ किया।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महोत्सव में लोगों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। यह महोत्सव 13 दिसंबर तक चलेगा। संचालन दिनेश गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें