फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बेटे के जेल जाने के बाद पिता ने फंदा कसकर दी जान, बजाज फाइनेंस फ़्रॉड में है आरोपी

Sun, 21 Sep 2025 10:19 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

परिजनों का कहना है कि शिवम निर्दोष है उसे झूठा फंसाया गया है। आरोप लगाया कि पुलिस के झूठे केस लगाकर जेल भेजने से आहत होकर उसके पिता ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजाज फाइनेस में 1.71 करोड़ रुपये फ्रॉड मामले में पुत्र शिवम राठौर के जेल के बाद पिता लक्ष्मीनारायण उर्फ लल्लू (50) ने आत्महत्या कर ली। उसका शव मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक लॉज में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेज देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर में बजाज फाइनेंस कंपनी लिमिटेड व आम नागरिकों के साथ षडयंत्रपूर्वक, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 1.71 करोड़ रूपये की धनराशि की धोखाधड़ी करने का मुकदमा असिस्टेन्ट मैनेजर रिस्क बजाज फाइनेन्स लिमिटेड संदीप सिंह सोलंकी की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इस केस में बजाज फाइनेंस कंपनी की फर्जी मुहर बनाने के आरोप में शुभम राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस द्वारा बेटे शुभम राठौर को जेल भेजे जाने से उसका पिता लक्ष्मीनारायण राठौर उर्फ लल्लू (54) परेशान था। शनिवार की दोपहर मध्यप्रदेश प्रदेश के टीकमगढ़ में एक लॉज के अंदर लक्ष्मीनारायण का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है उनका बेटा निर्दोष है उसे झूठा फंसा कर जेल भेजा गया है इसी वजह उसके पिता ने जान दी है। सूचना पर परिजन टीकमगढ़ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें