फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मंदिर में लगे घंटा के फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने कहा- धमकियों से था परेशान

Mon, 22 Sep 2025 06:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

रविवार की रात 9 बजे खिलन घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने को जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे फोन आया कि उसने मंदिर परिसर में लगे घंटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक किसान खिलन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी में घर से खेत की रखवाली के लिए निकले किसान का शव मंदिर में लगे घंटा पर तौलिया के फंदे से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों से लगातार फोन पर धमकी मिल रही थी जिससे वह परेशान था।

विज्ञापन



कस्बा के पुराना बार रोड़ ढिमरौला निवासी खिलन रैकवारब का शव हजारिया महादेव मंदिर स्थित हनुमान मंदिर के सामने लगे घंटा पर तौलिया से फंदे पर लटका मिला है। घटना सोमवार के सुबह की बताई गई है। मृतक के परिजन मनोज के मुताबिक खिलन की रोड पर ज़मीन है। जिसको लेकर स्वयं को एक मंत्री का रिश्तेदार और एक पार्टी का नेता बताने वाला शख्स अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार धमकी से प्रताडित कर रहा था। रविवार की रात 9 बजे खिलन घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने को जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे फोन आया कि उसने मंदिर परिसर में लगे घंटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसको लेकर मनोज ने थाना जखौरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।


वहीं, यह भी बताया जा रहा है। बांसी में हजारिया महादेव मंदिर जाने के लिए पुरानी रास्ता तालाब के बंध से बनी है। जोकि वर्षों पुरानी है, मंदिर समिति मंदिर के सामने से रास्ता बनाना चाहती है। यह रास्ता झांसी- ललितपुर राजमार्ग से सीधी जुड़ जाएगी। खिलन और उसके परिवारजनों की यहां जमीन पड़ती है। इस पर मंदिर समिति के लोग रास्ता बनाने की बात बार बार कहते थे। मृतक खिलन अधिकांश समय मंदिर पर ही रहता था, इसी परिसर में स्थित शनि मंदिर के सामने शनिवार को तेल व प्रसाद भी भक्तों को बेचता था। इधर मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि खिलन ने परिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें