सफाई कर्मी के न आने पर सड़क पर कचड़ा का ढ़ेर
- फोटो : संवाद
पाली नगर पंचायत में शुक्रवार की शाम को पुलिस और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए अनशन पर बैठ गए थे। पुलिस सफाई कर्मचारियों को अनशन से उठाकर अपने साथ बसस्टैंड तक ले गई थी। जिसकी जानकारी लगते ही एसडीएम और अधिशाषी अधिकारी पाली निशांत तिवारी और क्षेत्राधिकारी पाली सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद सभी लोग यहां से नगर पंचायत पहुंच गए।