गल्ला मंडी में बिजली बिल का पंद्रह लाख रुपये की बकायेदारी चल रही है, जबकि व्यापारियों ने बकाए के रुपये मंडी में जमा कर दिए थे, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा मंडी की विद्युत बकायेदारी का रुपया बिजली विभाग में जमा नहीं किया, जिसके चलते बिजली विभाग ने शुक्रवार की दोपहर में एक बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
दोपहर से शाम तक बिजली नहीं आई, तो देर शाम को गला व्यापारियों ने मंडी समिति पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि जब उन्होंने बिजली विभाग का रुपया मंडी में जमा कर दिया है तो मंडी प्रशासन ने यह रुपया बिजली विभाग में जमा क्यों नहीं किया। गल्ला मंडी में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं हुई है। इससे व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है।