फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: 15 लाख की बकायेदारी पर कटी मंडी की बिजली, व्यापारियों में आक्रोश, बोले- पूरा रुपया लेकर नहीं किया जमा

Sat, 21 Mar 2026 01:21 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग का पूरा रुपया मंडी में जमा कर दिया है लेकिन मंडी प्रशासन ने यह रुपया बिजली विभाग में जमा नहीं किया।
विज्ञापन
बकायेदारी पर कटी गल्ला मंडी की बिजली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गल्ला मंडी में बिजली बिल का पंद्रह लाख रुपये की बकायेदारी चल रही है, जबकि व्यापारियों ने बकाए के रुपये मंडी में जमा कर दिए थे, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा मंडी की विद्युत बकायेदारी का रुपया बिजली विभाग में जमा नहीं किया, जिसके चलते बिजली विभाग ने शुक्रवार की दोपहर में एक बिजली काट दी गई।
विज्ञापन



दोपहर से शाम तक बिजली नहीं आई, तो देर शाम को गला व्यापारियों ने मंडी समिति पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि जब उन्होंने बिजली विभाग का रुपया मंडी में जमा कर दिया है तो मंडी प्रशासन ने यह रुपया बिजली विभाग में जमा क्यों नहीं किया। गल्ला मंडी में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं हुई है। इससे व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें