फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में ओडी नदी के पुनर्जीवन एवं जल स्रोतों के पुनरुद्धार की उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को केंद्रीय जन संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के मावलंकर ऑडीटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार देकर सम्मानि किया।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी को यह पुरस्कार दो अलग-अलग श्रेणियों ओडी नदी के पुनर्जीवन तथा जल स्रोतों के पुनरुद्धार, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट (नार्थ) श्रेणी की उपश्रेणी जलस्रोतों के पुनर्जीवन एवं निर्माण में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर दिया गया है। ओडी नदी पुनर्जीवन के लिए ललितपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किए जाने से जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन में जनपद ने एक और उपलब्धि हासिल की है। पूर्व में भी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को रैमेन मैक्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष राजेंद्र सिंह की विश्व विख्यात संस्था तरुण भारत संघ द्वारा सामाजिक सरोकारों, उत्कृष्ट लीडरशिप के साथ-साथ ललितपुर में किए गए जलसंरक्षण के क्षेत्र में ओडी नदी पुनर्जीवन के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी और प्रपौत्र तुषार गांधी के द्वारा ‘‘पर्यावरण संरक्षक सम्मान’’ से सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार जिलाधिकारी के नेतृत्व में विकासखंड मड़ावरा के मदनपुर क्षेत्र में बहने वाली ओडी नदी के पुनर्जीवन के लिए और  ललितपुर में खाली पड़ी खदानों को वॉटरवॉडीज के रुप में सफलतापूर्वक परिवर्तित करने के लिए प्रदान किया गया है। नदी के पुनर्जीवन में जिलाधिकारी की पहल को रेमन मेक्सेसे पुरस्कार विजेता जलपुरुष राजेंद्र सिंह का भी मार्गदर्शन मिला। जिलाधिकारी ने जलपुरुष से प्राप्त अनुभव ओर सलाहों के आधार पर ओडी नदी के जीनपूल को पुनर्जीवित किया, जिससे अब यह नदी सदानीरा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें