फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: कोहरे की चादर में लिपटा जिला, हाइवे पर लाइट जलाकर गुजरे वाहन, न्यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री सेल्सियस

Mon, 29 Dec 2025 09:58 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सूर्यदेव के दर्शन न होने से ठंडी ज्यादा बढ़ गई। इस कारण तापमान में गिरावट आई। दिन का तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
हाईवे पर लाइट जलाकर निकलते वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सोमवार की सुबह घना कोहरा छा गया। घने कोहरे और हवा के झोकों ने मौसम ठंडा कर दिया। दृश्यता कम होने से सड़को सहित हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 से गुजरने वाले वाहन हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चले।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही जिले में चारों ओर घना कोहरा छा गया। सूर्यदेव के दर्शन न होने से ठंडी ज्यादा बढ़ गई। इस कारण तापमान में गिरावट आई। दिन का तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहने से लोग अपने घरों के अंदर ही दुबके रहे और आग जलाकर उसके सामने बैठे रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। सबसे ज्यादा खराब हालत सड़कों पर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें