कोरोना की चपेट में आने से ललितपुर जिला अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य सचिव (सीएमएस) डॉ. अमित चतुर्वेदी का मंगलवार रात को निधन हो गया। वो दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और कई दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी की भी कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई थी।