फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ललितपुर के बंट गांव में फैला डायरिया, करीब 30 लोग चपेट में, तीन गंभीर रोगी जिला अस्पताल के लिए रेफर

Mon, 25 Sep 2023 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच कर दवा दी। टीम ने गंभीर 3 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में  बिरधा ब्लॉक क्षेत्र के बंट गांव में रविवार को डायरिया फैलने से करीब 30 लोग चपेट में आ गए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच कर दवा दी। टीम ने गंभीर 3 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव में दोपहर बाद कुछ बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए जिस पर परिजनों ने दवा दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शाम तक करीब 20लोग उल्टी दस्त के चपेट में आ गए।

सूचना पर सीएमओ ने बिरधा सीएचसी से टीम को गांव भेजा।टीम ने गंभीर तीन मरीज अजय 15, श्रष्टि 6,बेनीबाई 40 को जिला अस्पताल भेज दिया।गांव में अन्य लोगों को दबा दी जा रही है। सीएमओ डॉक्टर इम्तियाज मोहम्मद ने बताया की सूचना पर टीम को भेजा गया है। दो बच्चों सहित तीन लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए है।अन्य को दवा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें