जिला कारागार में मंगवार को डीजी जेल आनन्द कुमार ने किया औचक निरीक्षण। सुबह करीब 11 बजे वह सीधे जिला कारागार पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वह जेल में बैरकों का निरीक्षण कर रहे हैं। मालूम हो कि जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में सपा व बसपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष तिलक यादव व दीपक अहिरवार और घोषित भू माफिया पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक जिला कारागार में निरुद्ध हैं।