फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की जांच अब दिल्ली की ईडी ने की शुरू, टीम ने जनपद में डाला डेरा

Fri, 05 Jun 2026 02:39 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। मामले की जांच करने के लिए ईडी की टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
फर्जी चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की जांच करेगी दिल्ली ईडी। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में फर्जी चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर लोगों से हजारों करोड़ों रुपये की  धोखाधड़ी के मामले की जांच अब दिल्ली ईडी की टीम करेगी। मामले की जांच करने के लिए  ईडी की टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया है। टीम ने एलयूसीसी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विवेचको और वादी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस मुख्य संचालकों सहित दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य संचालक समीर अग्रवाल दुबई में है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने समीर अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। जबकि रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया चल रही है।

हजारों करोड़ रुपये का आर्थिक अपराध होने के बाद जिले में अक्तूबर 2025 में ईडी ने चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसमे इस चिटफंड कंपनी पर  जनपद में ही करीब 256 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। जिले एल्यूसीसी के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद देश के अन्य राज्यों में भी इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। पूरे देश मे लाखो करोड़ रुपए के घोटाले में अब दिल्ली की ईडी टीम जांच करेगी। टीम ने जनपद पुलिस से इस केस के संबंध में पत्रावली मांगी थी, जिसे जिले की पुलिस ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद जनपद के लोग ईडी के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें