फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: दंपती ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी, पति को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

Sat, 07 Feb 2026 02:56 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पति शराब पीकर घर आया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नाराज होकर पति ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया इसके बाद पत्नी ने भी दवा पी ली।
विज्ञापन
विवाद में पति के बाद पत्नी ने भी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मड़ावरा के ग्राम धुरवारा में शुक्रवार शाम पति-पत्नी ने विषाक्त खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया। पति की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर ललितपुर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम धुरवारा निवासी बृजमोहन (32) शुक्रवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात पर उसकी पत्नी वर्षा ने नाराजगी व्यक्त की। इससे क्षुब्ध होकर बृजमोहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पत्नी वर्षा ने बृजमोहन को कीटनाशक दवा पीते देखा, तो उसने भी वही दवा पी ली। इससे दोनों की हालत बिगड़ी। परिजनों ने दोनों को देखा तो तत्काल मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बृजमोहन की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। वहीं, वर्षा की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। बताया जाता है कि बृजमोहन शराब पीने का आदी है, जिसके कारण परिवार में आए दिन कलह होती थी। इसी कारण से दंपती ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें