फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: शराब दुकानों पर तोड़फोड़ मामले में 21 नामजद महिलाओं समेत कई पर केस दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Wed, 04 Feb 2026 02:38 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

गांव में खुली शराब दुकानों को बंद कराने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान में घुस गईं थी और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंककर नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद सड़क पर फैली शराब की बोतलें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के खितवांस गांव में शराब दुकान पर तोड़फोड़ करने पर थाना महरौनी कोतवाली पुलिस ने 21 नामजद महिलाओं समेत कई पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा लेकर गांव के अंदर खुली शराब की दुकान पर टूट पड़ी थी। आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब के पेटियों का भी नुकसान पहुंचाया था। मौके पर पहुुंची पुलिस भी मौजूद थी। जिसमें वीडियो भी वायरल हुए थे।
विज्ञापन


दिनदहाड़े शराब दुकान के ताले तोड़कर पेटियों को सड़क पर फेंककर नष्ट करने को लेकर आक्रोशित शराब ठेकेदार मंगलवार की रात को सभी एकत्रित होकर जिलाधिकारी के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। साथ में नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई। देशी शराब दुकान के संचालक प्रदुम्म दुबे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर करीब 150 सफेद शराब की पेटी और 50 लाल शराब की पेटी सहित दुकान में रखे करीब 80 हजार रुपए उठा ले जाने का आरोप भी लगाया है, दुकान की शटर के ताले तोड़ने और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त करने की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर पर 21 नामजद और अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अंग्रेजी दुकान के संचालक रोहित की तहरीर पर एक अन्य रिपोर्ट दर्ज की गई गई है। पुलिस अधीक्षक मुहमद मुश्ताक ने बताया कि इस मामले में दस आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें