फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: स्टैंड से पन्ना-छतरपुर जाने वाली बस चोरी, झांसी में सड़क किनारे खदान में मिली, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 19 Sep 2025 01:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

झांसी पुलिस ने सूचना देकर बताया कि एक बस जनपद झांसी के थाना मोंठ अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अटरिया टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खदान में लावारिस अवस्था में खड़ी हुई मिली है।
विज्ञापन
झांसी के मोंठ अन्तर्गत लावारिस अवस्था में खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला घुसयाना स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर ललितपुर से मध्यप्रदेश के पन्ना छतरपुर जाने वाली बस रहस्यमयी ढंग से चोरी हो गई। बस झांसी के थाना मोंठ के पास अटरिया टोल प्लाजा के पास खड़ी मिली। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को पन्ना छतरपुर से आकर ललितपुर बस स्टैंड पर बस चालक महेतश चौरसिया ने खड़ी कर दी थी। शुक्रवार की सुबह बस चालक जब बस स्टैंड पर पहुंचा तो यहां बस नहीं मिली। परिचालक भी गायब था। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बस स्टैंड से बस गायब होने की सूचना होने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।

इस दौरान झांसी पुलिस ने सूचना देकर बताया कि एक बस जनपद झांसी के थाना मोंठ अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अटरिया टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खदान में लावारिस अवस्था में खड़ी हुई मिली है। सूचना पर बस स्वामी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं स्टैंड से बस गायब होने का रहस्य गहराता जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने कहा है कि पुलिस हर एक पहलू से गहनता से जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें