फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: चचेरे साले की मौत पर शोक व्यक्त करने आए जीजा का फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 May 2026 09:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

युवक पलवल से अपने परिवार सहित चचेरे साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। जिस खेत पर साले का अंतिम संस्कार हुआ था। उसी खेत पर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चचेरे साले की मौत पर उसकी गमी में शामिल होने के ससुराल रजावारा आए मध्य प्रदेश के बड़ागांव निवासी बाबूलाल (30) का शव सोमवार की सुबह खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


2017 में हुई थी शादी
मृतक के छोटे ससुर ने बताया कि उसकी भतीजी क्रांति की शादी मध्य प्रदेश के ग्राम बड़ागांव निवासी बाबूलाल के साथ 2017 में हुई थी। कुछ दिन पूर्व बाबूलाल अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर पलवल में मजदूरी के लिए गया था। इस बीच रविवार को बाबूलाल के चचेरे साले सुरेश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर बाबूलाल अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर पलवल से सोमवार की सुबह करीब 5 बजे ग्राम रजवारा गमी में शामिल होने के लिए पहुंचा। रजवारा पहुंचने पर जब परिजनों बाबूलाल से चाय व नाश्ता पूछा तो उसने मना कर दिया था। सुबह करीब 7:30 बजे बाबूलाल ने अपने चचेरे साल की अंतिम संस्कार होने के स्थान के बारे में पूछा तो बताया गया कि कुएं वाले खेत पर अंतिम संस्कार किया गया था। कुछ देर बाद उसकी राख उठाने के लिए जाना है। इस पर बाबूलाल खेत पर चला गया था। कुछ देर बाद जब परिवार के ही दो युवक खेत की ओर गए तो यहां बबूल के पेड़ से तौलिया के फंदे से बाबूलाल का शव लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे।

छानबीन में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। वहीं जानकारी मिलने पर मृतक बाबूलाल के परिजन बड़ागांव से रजवारा पहुंचे। मृतक के छोटे ससुर बंटी और परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



चौबीस घंटे में दो मौत से परिवार में छाया मातम
ग्राम रजवारा में रविवार को बीमारी के चलते पहले सुरेश की मौत हुई और गमीं में आए सुरेश के जीजा बाबूलाल ने सोमवार की सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। चौबीस घंटे के दौरान चचेरे साले और जीजा की मौत होने से घर में मातम छा गया। सबसे ज्यादा हालत खराब तो बाबूलाल की पत्नी क्रांति की हो रही है। वह पलवल से ललितपुर तक अपने पति बाबूलाल के साथ सफर में बिताए गए पलों को याद करते हुए रोते-रोते बेसुध हो जा रही है। परिवार की महिलाएं उसे सांत्वना देकर संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें