हाईवे पर अवैध कट ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली है। बाइक चालक कट से होकर सड़क पार कर रहा था इसी दौरान वह तेज रफ़्तार कंटेनर की चपेट आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटना ललितपुर कोतवाली थाना इलाके के बिरधा चौकी क्षेत्र की है। बताया गया कि थाना नाराहट इलाके के ग्राम सतौरा निवासी 53 वर्षीय राजकुमार सीरौठिया बाइक पर सवार होकर ललितपुर से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह बिरधा बाईपास हाईवे पर मौजूद कट से निकला तभी तेज रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस अवैध कट से कई बार दुर्घटनाएं हो गई है।