ललितपुर अंतर्गत मड़ावरा के लहर धाम तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों युवक धवा में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर जा घर वापस आ रहे थे। मृतक खिरिया छतारा और बनयाना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।