फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की टीम को प्रथम दिलाकर जिले को किया गौरवान्वित

विज्ञापन
सम्मान समारोह में मैडल दिखाते बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जयपुर राजस्थान में खेली गई फोर्थ ओपन नेशनल साल्वो गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने राज्य की टीम को प्रथम स्थान पर दिलाकर जिले को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली, तमिलनाडु और हरियाणा राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

बालिका ओपन वर्ग में पूल ए में जनपद की सुरभि पटेल ने भूमि, विजयालक्ष्मी व सुब्रामणियम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पूल बी में जनपद की ही बालिका आरती कुशवाहा ने शिवानी, पिंकी और शैलजा कुमारी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिला/ बालिका ओपन वर्ग के विजेता का खिताब सुरभि पटेल ने अपने नाम किया एवं आरती कुशवाहा उपविजेता रही। बालिका अंडर 19 में जनपद की रश्मि चौरसिया विजेता व अहल जहीर उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में अंडर -17 में विराट समैया ने तमिलनाडु के सैयद अजहरउद्दीन को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। बालक अंडर -14 में देवेन्द्र सिंह विजेता एवं विराट समैया उप विजेता का खिताब हासिल किया। जनपद के खिलाड़ियों को 05 गोल्ड व 04 सिल्वर मैडल कुल मिलाकर 09 मेडल हासिल हुए। इसी कड़ी में ऐकेडमी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राजीव बबेले उर्फ सप्पू, अन्य अतिथियों में हेमन्त जैन रोड़ा, जहीर ललितपुरी, हरचरन कक्कड़, जमील सर, नासिर मीडिया एवं अभिभावकगण व बच्चे आदि उपस्थित रहे। वहीं, सर्वप्रथम डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन होने पर शना अख्तर का सम्मान किया गया। एकेडेमी संचालक जमील, मुख्य प्रशिक्षक जीशान, बालिकाओं की प्रशिक्षक सुरभि पटेल के कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें