संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एवं विधायक रामरतन कुशवाहा ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। ललितपुर को चैंपियन घोषित किया गया।
समापन पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक अध्यापक शिवानी सुडेले ने सरस्वती वंदना और बच्चों ने देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की प्रस्तुति दी। बम्हौरीकलां मड़ावरा की छात्रा निशा ने ‘घूमर नृत्य’ एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि खेल को खेल भावनाओं से खेलें। शिक्षकों की मेहनत से ही बच्चे मंडल रैली तक पहुंचे हैं।
विधायक ने कहा कि बच्चे खेल और पढ़ाई के साथ पौष्टिक आहार भी लें, जिससे स्वास्थ्य उत्तम रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 200 एवं 400 मीटर दौड़ में ललितपुर के महरौनी की अंजली, लंबी कूद में महरौनी की भावना प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी में ललितपुर की टीम विजेता और झांसी की टीम उपविजेता एवं खो-खो में ललितपुर की टीम विजेता, जालौन की टीम उपविजेता रही।
प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ललितपुर के अनिल झूमरनाथ प्रथम, 400 मीटर दौड़ में जालौन के सचिंद्र दहेलखंड प्रथम रहे। जूनियर के बालिका वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में ललितपुर विजेता व झांसी उपविजेता, वालीबॉल में झरावटा ललितपुर विजेता व जालौन उपविजेता, बैडमिंटन में ललितपुर की अंजना तिसगना विजेता व आराध्या डकोर जालौन उपविजेता रहीं।
जूनियर के बालक वर्ग की वालीबॉल में झरावटा ललितपुर की टीम विजेता व झांसी की टीम उपविजेता रही। इस दौरान मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अरुण कुमार शुक्ला, बीएसए रणवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, उप्र प्राथमिक शिक्षक के मांडलिक मंत्री एवं जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलामंत्री शकुंतला कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार जैन, विनय ताम्रकार, प्रशांत राजपूत, सत्येंद्र जैन, खंड शिक्षा अधिकारी समर सिंह, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध रावत ने किया।
00000
छात्र-छात्राओं और टीम का प्रदेश स्तर पर चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय व जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं और टीमों ने मंडल स्तर तक की प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
कस्बा तालबेहट के मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। मंडल स्तरीय टीम में प्रतिभाग करने के लिए विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं और टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में भी जिले के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया और विजेता बनकर प्रदेश स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। दौड़ में अंजली, लंबी कूद में भावना, कबड्डी में बंट, इमलिया के बच्चों की टीम विजेता रही और प्रदेश स्तर पर चयनित हुई।
खो-खो की टीम, प्राइमरी बालक वर्ग में लंबी कूद में अनिल पाल, कबड्डी की टीम प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेगी। दौड़ में अनिल, खो-खो की टीम प्रतिभाग करेगी। जूनियर स्तर वर्ग में दौड़ में दीपक, कुश्ती में राजीव, सत्येंद्र, आदर्श चयनित हुए। जूडो में सचेंद्र, विशाल, समीर, अंश, देव, सुमित चयनित हुए। खो-खो बालक वर्ग की टीम, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ेरा और उदयपुरा के बच्चे शामिल रहे, उनका चयन हुआ।
गोला फेंक में अमन, एकांकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनवारा के बच्चे, दौड़ में सुमित, अंकित और योगासन में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा की टीम का चयन हुआ।
डिसकस में दीपक, बैंडमिटंन अभि, प्रिंस, कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट व रोंडा के बच्चों की टीम, लंबी और ऊंचीकूद में संजय, वालीबॉल में कंपोजिट मड़ावरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय महौली के बच्चों वाली टीम जीतकर प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने को चयनित हुई। रिले दौड़ में दीपक, राज, सुमित, सुरेंद्र प्रतिभाग करेंगे।
जूनियर बालिका वर्ग में अंजली, राशि दौड़ में, कुश्ती कल्पना, महक, निधि, रजनी और अर्चना शामिल है। जूडो में राधिका, मुस्कान, वैशाली, शिवानी, दिव्या, पीहू और पीटी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी बहादुर सिंह के बच्चों की टीम शामिल होगी। लोकगीत में पीएमश्री विद्यालय बम्हौरीकलां मड़ावरा की टीम, दौड़ में नव्या, भाग्यश्री, बैंडमिंटन में अंजना, अंशिका, प्रतिमा, सुकवती प्रतिभाग करेंगी।
योगासन में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा, ऊंची कूद में अंजली, लंबी कूद में शिवानी, वालीबॉल में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय झरावटा की टीम विजेता रहकर प्रदेश स्तर पर चयनित की गई। खो-खो की बालिका टीम भी चयनित की गई। खो-खो की टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर में अध्यनरत शिवानी, विशाखा, रश्मि, गायत्री, सरोज, अंजली, सुरभि, चंदादेवी और उच्च प्राथमिक विद्यालय खडेरा में अध्ययनरत सुहाना, राखी, आरुषी का चयन किया गया।