फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: आयुर्वेदिक अधिकारी और बाबू एक लाख रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़े, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Thu, 21 May 2026 04:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

विजिलेंस टीम ने आयुर्वेदिक अधिकारी अर्जुन लाल और उनके बाबू को एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। एक अस्पताल को रिन्यूअल कराने के एवज में रिश्वत ली जा रही थी।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम के साथ आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में विजिलेंस टीम ने घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आयुर्वेदिक अधिकारी और उनके बाबू को कार्यालय पर घूस के साथ धर दबोचा है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने बताया कि आयुर्वेदिक अधिकारी अर्जुन लाल और कनिष्ठ सहायक रामकृष्ण गुप्ता को एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दोनों के पास पचास-पचास हजार रूपये मिले हैं। रिटायर्ड चिकित्सक उदय राम वर्मा ने शिकायत की थी कि उनसे क्लीनिक खोलने के लिए लाईसेंस निर्गत करने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत जांच में सही पाई गई। इसके बाद आज कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा।

मामले की जानकारी देती विजिलेंस टीम...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें