फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देंगे ललितपुर के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मॉरीशस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों में बुधवार को ललितपुर की बुंदेली सम्राट लोक कला संस्था का 15 सदस्यीय दल बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम 10 सितंबर काशी आ रहे हैं। वह होटल ताज पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत में विभिन्न लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ललितपुर के बुंदेली सम्राट लोक कला संस्था के 15 सदस्यीय दल को यहां प्रस्तुति के लिए शासन ने विशेष रूप से आमंत्रित किया है। जनपद के ये कलाकार बुधवार को बनारस के ताज होटल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देंगे। ये कलाकार पहले भी मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, जी-20 एवं अनेक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं। बुंदेली कलाकार जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके दल में नैंसी, सुंदरम विश्वकर्मा, दीपाली साहू, स्वाति, नीतू, कशिश रजक, रीतिका राजा, करन विश्वकर्मा, करन सेन, केहर सिंह, जीवन, उत्तम यादव आदि प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें