तेज रफ्तार बस बाइक सवारों को रौंदते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई, जोरदार टक्कर से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई, सवारियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी और मौके से भाग निकला।
तेज रफ्तार बस बाइक सवारों को रौंदते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई जिससे मौके पर ही बाइक पर बैठे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। चालक वारदात के बाद घटनास्थल से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना थाना ललितपुर कोतवाली अंतर्गत चौकी बिरधा इलाके की है। बाइक पर सवार होकर 40 वर्षीय गंगाराम और 30 वर्षीय राजेश जा रहे थे जैसे ही वह बिरधा बाईपास के पास पहुंचे तभी सागर से झांसी के ओर जा रही तेज रफ़्तार छाबड़ा बस उन्हें रौंदते हुये करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुये ले गई। जिससे मौके पर ही दोनाें की मौत हो गई है।
दुर्घटना के बाद बस के अंदर बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। सवारियों के चिल्लाने पर चालक ने बस रोकी और मौके से भाग निकला। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है।