फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: वाइन शॉप न खोलने पर थप्पड़ों की बौछार, रात में बंद कर घर जा रहा था सेल्समैन

Sun, 31 Aug 2025 08:58 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सेल्समैन ने दुकान बंद होने के नियम का हवाला देते हुए मना कर दिया। यह बात सुनकर दबंग आग बबूला हो गए और सेल्समैन के गालों पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। एक के बाद एक कई चांटे उसके गालों पर रसीद किए गए।
विज्ञापन
सेल्समैन से मारपीट करते दबंग - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात में बंद वाइन शॉप न खोलना सेल्समैन को भारी पड़ गया। दबंगों ने सेल्समैन के गालों पर थप्पड़ों की बौछार करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित न मारने की गुहार लगाता रहा लेकिन दबंग पीटते रहे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ललितपुर सदर कोतवाली इलाके के मवेशी बाजार में शराब की दुकान है। बताया गया कि शुक्रवार की रात में शराब दुकान बंद कर सेल्समैन अपने घर जाने लगा इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। उन्होंने दुकान खोलकर शराब की बोतल देने के लिए कहा। सेल्समैन ने दुकान बंद होने के नियम का हवाला देते हुए मना कर दिया। यह बात सुनकर दबंग आग बबूला हो गए और उनके माथा ठनक गया इसके बाद उन्होंने सेल्समैन को पकड़कर उसके गालों पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। एक के बाद एक कई चांटे उसके गालों पर रसीद किए गए। पीड़ित बचने के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन दबंग पीटते रहे। हालांकि एक शख्स बचाने के लिए हाथ लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें