खेत से लौट रहे किसान को हार्ट अटैक आ गया और उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां को ऐसा सदमा लगा कि कुछ देर बाद उसने भी अपने प्राण त्याग दिए। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार होता देख वहां सब की आंखें नम हो गईं।
सौजना विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना के नरसिंह मोहल्ला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 46 वर्षीय किसान हरि नंदन को खेत से लौटते समय हार्ट अटैक आया उनकी मौत के 2 घंटे बाद उनकी 90 वर्षीय मां शांति बाई ने भी दम तोड़ दिया। घटना सुबह 9 बजे की है। हरिनंदन अपने खेत से घर लौट रहा था रास्ते में वह अचानक गिर पड़ा। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए चिकित्सा ने हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु की पुष्टि की। परिजन हरिनंदन के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान दोपहर 1 बजे उनकी मां शांति बाई को भी बेटे की मौत के सदमे से उनकी मौत हो गई। बताया कि हरिनंदन पिछले कुछ समय से फसल खराब होने और कर्ज को लेकर चिंतित थे। मां बेटे दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।