थाना बार इलाके के ग्राम देवरान में प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव महुआ के पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। युवक-युवती पिछले तीन दिनों से लापता थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग का बताया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनाें आपस में पारिवारिक रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। मृतका के पिता ने इस मामले में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 19 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे घर से लापता हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर बार थाना पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।