फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: 1500 करोड़ की लागत से लगाया जाएगा तीन सौ मेगावाट का प्लांट, कंपनी तालबेहट में भूमि की कर रही तलाश

Thu, 25 Sep 2025 10:01 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सभी प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए अब कवायद तेज हो चुकी है। ग्राम पवा में टूस्को कंपनी का पावर प्लांट तैयार हो रहा है, महरौनी में भी प्लांट संचालन होने जा रहा है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुस्तान पावर लिमिटेड जिले में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। साथ ही कंपनी तालबेहट क्षेत्र में भूमि की तलाश कर रही है। तीन सौ मेगावाट का प्लांट लगाने के लिए कंपनी ने 1500 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन


जनपद सौर ऊर्जा का हब बनने जा रहा है, यहां पर कई सौर ऊर्जा के प्राेजेक्ट प्रस्तावित हैं। जिले में निवेश मीट के दौरान 57 हजार करोड़ के प्रस्ताव सौर ऊर्जा के आए थे। इन सभी प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए अब कवायद तेज हो चुकी है। ग्राम पवा में टूस्को कंपनी का पावर प्लांट तैयार हो रहा है, महरौनी में भी प्लांट संचालन होने जा रहा है। इसके अलावा अन्य 25 से 50 मेगावाट के प्लांटों के लिए भूमि का निर्धारण हो चुका है। कई कंपनी किसानों से भूमि खरीद रही हैं, तो कई किसानों की भूमि किराए पर ले रही हैं। अब तालबेहट क्षेत्र में 300 मेगावाट सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने के लिए हिंदुस्तान पावर लिमिटेड ने जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया है।

जिला प्रशासन की अनुमति से वह तालबेहट क्षेत्र में भूमि को चिह्नित कर रहे हैं। कंपनी के भूमि चिह्नित करने के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदुस्तान पावर लिमिटेड ने तीन मेगावाट पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें