फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, गांव से निकली हाईटेंशन लाइन से हुआ हादसा

Wed, 20 May 2026 03:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

अभिराज गांव के स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जा रहा था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
करंट से छात्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जखौरा क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में बुधवार सुबह करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर अभिराज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिराज पुत्र गजराज सिंह यादव सुबह करीब 9 बजे किसी कार्य से लोहे का पाइप लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बीच से निकली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में पाइप आ गया। तेज करंट लगते ही अभिराज गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही किशोर की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। मां-बाप और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों की आंखें भी नम दिखाई दीं। अभिराज गांव के स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जा रहा था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच गुजर रही 11 हजार की लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई है। कई बार बिजली विभाग से लाइन को सुरक्षित कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें