रेलवे स्टेशन पर बुधवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें टिकट चेकिंग टीम ने 150 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े, जबकि अन्य 115 यात्री गंदगी फैलाते और रेल पटरियां पार करते पकड़े गए।
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें टिकट चेकिंग टीम ने 150 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े, जबकि अन्य 115 यात्री गंदगी फैलाते और रेल पटरियां पार करते पकड़े गए। कु़ल 265 यात्रियों से रेलवे ने 157730 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों एवं अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ विभिन्न ट्रेनों के समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जांच की गई। मौके पर पर्यवेक्षण सीटीआई हेड क्वार्टर मनोहरलाल मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षण ललितपुर संजय सोनकर, इम्तियाज रहमान, जितेंद्र कुमार वर्मा, नीरज वर्मा आदि शामिल रहे।