फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंही बेटी के साथ महिला कुआं में कूदी, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
गरीब महिला को राशन, कपड़ा की सहायता करते थानाध्यक्ष सोजना सत्यप्रकाश शर्मा। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी(ललितपुर)। थाना सोजना के ग्राम भदौरा में गरीबी से तंग आकर एक महिला अपनी 11 माह की दुधमुंही बच्ची के साथ कुएं में कूद गई। पास में ही पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल भरवा रहे एक ग्रामीण ने उसे कुएं में कूदते देखा और तुरंत ही अन्य ग्रामीणों की मदद से महिला व बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची थाना सोजना पुलिस ने महिला को उसकी बेटी के साथ उसके गांव पहुंचाया। महिला का पति दिव्यांग है। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम बंगरुआ निवासी कुसुम पत्नी सुरेश अहिरवार की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां संध्या (4) और संदिका (11 माह) हैं। बृहस्पतिवार की शाम को वह अपनी 11 माह की बेटी संदिका को साथ लेकर ग्राम भदौरा की ओर जा रही थी। अभी वह ग्राम भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी कि तभी वह बेटी को लेकर सड़क किनारे स्थित कुएं में कूद गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा रहे एक ग्रामीण ने यह देखकर तत्काल अन्य ग्रामीणों को बुलाया और चारपाई पर रस्सी बांधकर काफी मशक्कत के बाद मां-बेटी को बाहर निकाला।
जानकारी मिलने पर थाना सोजना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से घटना के बारे में पूछताछ करके उसे उसके गांव जाकर घर छोड़ा। परिजनों के अनुसार बताया गया कि महिला का पति दिव्यांग है और वह मजदूरी करता है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके पिता के नाम लगभग तीन एकड़ खेती की जमीन है। कुएं में कूदने वाली महिला कुसुम ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उसका मायका उड़ीसा में है। उसे मायके में भी सुख नहीं मिला और अब ससुराल में भी उसकी स्थिति ठीक नहीं है, न ही यहां कोई उसकी मदद करता है। उसे पति से कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सोजना ने की आर्थिक मदद
महिला की आर्थिक स्थिति देखकर थानाध्यक्ष सोजना सत्यप्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को महिला के घर जाकर उसे खाद्य सामग्री, कपड़े और 2100 रुपये देकर सहायता की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला कुसुम ने पूछताछ में बताया कि वह भदौरा गांव की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में तेज हवा के झोंके से वह अपनी बेटी समेत कुएं में गिर गई थी और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। अब वह दोनों मां बेटी स्वस्थ हैं और अपने घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें