झांसी के ललितपुर जिले के गांव सौरई में बाहर दूसरे शहरों से काम करके लौटे लोगों को गांव के बाहर स्थ
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। तहसील मडावरा के सोंरई ग्राम के बाहर से आए मजदूरों को रोका गया है। ग्राम प्रधान ने इनके लिए 14 दिन अलग रहने की व्यवस्था की है।
कई वर्षों से मजदूर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर काम कर रहे थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण के कारण अब यह वापस लौट आए हैं। इनको 14 दिन अलग रहने की व्यवस्था स्कूल में की गई है। डॉ. हेमंत सागर इनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों के नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिक विद्यालय सौंरई में की जा रही हैं।