फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेल पटरी पर काम कर रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद फिरोजाबाद में हुई घटना, थाना बार के देवरान गांव का है मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फिरोजाबाद की तहसील शिकोहाबाद में एक ठेकेदार के अधीन रेलवे लाइन पर काम करते समय थाना बार के ग्राम देवरान निवासी 27 वर्षीय शंकर ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम देवरान निवासी शंकर कुछ दिन पूर्व मजदूरी करने के लिए जनपद फिरोजाबाद गया था। यहां वह तहसील शिकोहाबाद में रेलवे लाइन का काम ठेकेदार के अधीन होकर करने लगा था। शुक्रवार को वह काम करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया था और उसका एक पैर कट गया था। गंभीर रूप से घायल हुए शंकर को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांव के साथी शंकर को लेकर ललितपुर आ रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें