फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खरबूजा की कटाई करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे 22 वर्षीय प्रतिपाल सहरिया निवासी ग्राम कुचदौं रास्ते में ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहियों के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम कुचदौं निवासी प्रतिपाल सोमवार की रात को अपनी मां और गांव के अन्य मजदूरों के साथ एमपी क्षेत्र में माताटीला बांध भराव क्षेत्र में खरबूजा की कटाई के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। प्रतिपाल ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बड़ी बामौर के पास प्रतिपाल ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रॉलियाें के पहिए उसके ऊपर से निकल गए। इससे प्रतिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना मध्य प्रदेश क्षेत्र में होना बताया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें