फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के मद्देनजर कुम्हैड़ी मेला स्थगित

विज्ञापन
कुम्हैड़ी में स्थित मां अंजनी मंदिर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक महामारी के मद्देनजर कुम्हैड़ी मेला स्थगित कर दिया है। धर्मार्थ ट्रस्ट कुम्हैड़ी ने लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी से घर पर रहने की अपील की है।
विज्ञापन

तहसील महरौनी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत कुम्हैड़ी स्थित मां अंजनी मंदिर में वृहद स्तर पर मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 70 वर्षों से मेला का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पूर्णिमा हनुमान जयंती से प्रारंभ होकर लगभग एक सप्ताह तक मेला चलता है। इस साल सात अप्रैल से इसे विधिवत आरंभ होना था। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी, लेकिन वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण देश में लॉकडाउन है। महामारी में मां अंजनी धमार्थ ट्रस्ट कुम्हैड़ी प्रशासन के साथ खड़ा है। प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव और नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया कि जब तक कि वैश्विक महामारी से पूर्णता हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक मेला स्थगित रहेगा। ट्रस्ट के लोगों ने अपील की है कि परंपरागत रूप से क्षेत्र व ग्रामीणों अंचलों सहित दूरदराज से आने वाले जवारे विसर्जन वाले श्रद्धालु बगैर भीड़-भाड़ के देवी दर्शन कर शांति पूर्वक अपने घरों को वापस चले जाएं। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से भी सहयोग मांगा है, जिससे की आमजन के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें