ललितपुर। जनपद में प्रशासनिक महकमे में जिलाधिकारी द्वारा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों के क्रम में तहसील सदर में तैनात एसडीएम कृष्ण कुमार को एक बार फिर से मड़ावरा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है। वहीं मड़ावरा में पदस्थ एसडीएम एसपी सिंह को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया। मड़ावरा में कुछ ही दिनों पूर्व पहुंचे नवागत तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा को तालबेहट का तहसीलदार बनाया गया है और तालबेहट में तैनात रहे अखिलेश कुमार गुप्ता को मड़ावरा का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रशासनिक कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो