फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.....

विज्ञापन
केतन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही श्रद्धा भाव व भक्ति के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर उनकी आरती एवं बधाई गीत गाए गए। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी छोड़ी गई। उधर, घरों में भी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई। कोरोनावायरस को देखते हुए सीमित संख्या में ही लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। पुलिस लाइन स्थित कुंजबिहारी मंदिर भगवान की बाल लीलाओं की सुंदर झांकी सजाई गई। यहां का मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा था। भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों को सुंदर ढंग से सजाया गया। नई बस्ती स्थित चंडी माता मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत आरती से हुई। तालाबपुरा स्थित नृसिंह मंदिर में श्रीराधाकृष्ण की झांकी सजाई गई। यहां सुबह से ही श्रद्घालुओं ने भजन कीर्तन शुरू कर दिया, जो भगवान के जन्म तक चलता रहा। थानेश्वर मंदिर को झालरों से सजाया गया। घंटाघर के पास श्रीजगदीश मंदिर, श्रीबालाजी मंदिर व श्रीतुवन मंदिर, श्रीमुरली मनोहर मंदिर, श्रीराम राजा मंदिर, श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर चौबयाना, श्रीमदन मोहनजी मंदिर महावीरपुरा, रावरपुरा स्थित मुरलीधर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात में 12 बजते ही मंदिरों में घंटा, घड़ियाल, शंख बजने लगे। कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। वहीं, महिलाओं ने बधाई गीत गाते हुए भगवान लड्डू गोपाल की आराधना की और जीवन में मंगल कामना के साथ कान्हा की स्तुति की। वहीं घरों में भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए महिलाएं सुबह से पूजा अर्चना की तैयारियों में जुटी रहीं। पूजा अर्चन के बाद व्रती महिलाओं व पुरूषों ने अपना व्रत तोड़ा।
वहीं, घरों में भी भगवान लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन किया गया और भगवान को भोग लगाने के लिए विशेष पकवान बनाए गए। माल पुआ, खीर, मेवा पाग आदि तैयार किए गए। घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान का जन्म उत्सव खीरा काटकर मनाया। रात्रि के समय घर घर से शंख घड़ियाल और लड्डू गोपाल की आरती से शहर गुंजायमान हो उठा और लोगों ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, के जय घोषों के स्वर सुनाई देते रहे।

अंशु पटेल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें