ललितपुर। थाना कोतवाली अंर्तगत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी संतोष साहू ने एक प्रार्थनापत्र पुलिस का दिया, जिसमें बताया कि उसने गलती से 50 हजार रुपये की धनराशि दूसरे खाते में भेज दी थी, उसने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क पुलिस टीम ने पीड़ित के उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट व अन्य प्रपत्रों के आधार पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व खाता धारक से संपर्क कर पीड़ित की संपूर्ण धनराशि को नियमानुसार वापस कराया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी व आरक्षी लोकेंद्र सिंह का विशेष पहल रही है। संवाद