समीक्षा बैठक करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक में कृषि कानून को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि कानून की कमियों को दूर नहीं किया गया तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि तीनों कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख नहीं है। प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि नए कृषि कानूनों व आवश्यक वस्तु अधिनियम के संशोधन के बारे में पांच जून को केंद्र सरकार को आपत्तियां दी थीं और कहा था कि तीनों कानूनों में कुछ अच्छाइयों के साथ कुछ कमियां भी हैं। किसानों के मन में भय है कि मंडी व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।
बैठक में बताया गया कि सदस्यता होने के पश्चात नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री कमलेश त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी, प्रवक्ता नवीन जैन थनवारा, पुष्पेंद्र सिंह, लल्लूराम शर्मा, सोहनलाल आदि उपस्थित रहे।