बिरधा के ग्राम टीला में बैठक करते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
बिरधा (ललितपुर)। न्याय पंचायत बिरधा के ग्राम टीला में कांग्रेस संगठन ‘सृजन’ की बैठक में सरकार की नीतियों से किसानों, मजदूरों व आम जनता की हो रही दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की गई।
अंजनी माता मंदिर प्रांगण में नरेंद्र भूषण चौबे के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संजय जैन मोदी ने सरकार और किसानों के बीच पनप रहे अविश्वास को देश के लिए खतरनाक बताया। मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि सरकार को मिटाने के लिए जनता कांग्रेस से जुड़े। ब्लॉक अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुश और रामगोपाल अहिरवार ने कहा कि किसानों का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
इस अवसर पर हीरालाल सेन, मूरत सिंह, गोविंद सिंह, पहलवान सिंह, सूरज सिंह, इमरत सिंह, कृपाल सिंह, तिलक सिंह, खिलान सिंह, श्रीपत, परमानंद परिहार, जसरथ अहिरवार, धुनदे अहिरवार, कम्मोद चंदेल आदि मौजूद रहे। संचालन कल्याण सिंह टीला ने किया।