मड़ावरा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मड़ावरा कस्बे में ट्रैक्टर रैली और प्रदर्शन करते हुए किसान बिल का विरोध किया। इस दौरान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन में युवा नेताओं ने किसान बिल को किसानों का ही विरोधी बताते हुए, इसे वापस लेने तथा किसानों की न्यूनतम आय सुनिश्चित करने और उसको कृषि उत्पादों की न्यूनतम कीमत तय करने का अधिकार किसानों को दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान आशीष अहारिया लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, ह्देश यादव मुखिया जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा प्रकाश नारायन पाल, पुष्पेंद्र यादव, अंकित यादव जिला महासचिव लोहिया, नीलू कुशवाहा नगर अध्यक्ष, सोनू, नरेंद्र राजपूत विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष, रविकांत, जितेंद्र, पंकज यादव, यादवेंद्र यादव देवरान, पंकज श्रीवास, अशवेंद्र पठारी, सुरेंद्र जगारा, राजेश यादव, अंकित रजक, छोटू राय, साहब सिंह गंधर्व, सौरभ यादव, लालसिंह, सहरोज खान, गोलू यादव, जावेद खान, शरीफ खान, चक्रेश तोमर, गोविंद यादव, राहुल यादव, राजेंद्र यादव, रामकृपाल समेत ग्राम बलना, लडारी, भौंती, हंसेरा, रखवारा, साढूमल सहित तमाम कार्यकर्ता ट्रैक्टर समेत मौजूद रहे।