फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने बांटी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
जरूरतमंद को खाद्य सामग्री बांटते किन्नर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इससे जरूरतमंदों को खाने- पीने की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए किन्नरों ने लोगों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री वितरित की। भारतीय स्टेट बैंक के पास रहने वाली रुबी किन्नर ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने आटा, दाल, चावल, चाय पत्ती, चीनी, तेल, साबुन, बिस्कुट आदि सामग्री बांटी। रुबी और आशा गुरु ने बताया कि लोगों के सुख में हम लोग उनसे नेग लिया करते हैं, अब उन लोगों पर परेशानी आई है, तो हमारा भी कर्तव्य है कि संकट की इस घड़ी में हम उनका साथ दें। इस मौके पर सलमान खान, मोहम्मद शमीम, जूलियस, बृजबिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें