शहर के मोहल्ला रैदासपुरा में पानी का संकट है। तीन में से दो हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा है। जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। एक टैंकर चल रहा है, लेकिन रैदासपुरा के साथ विष्णुपुरा में भी पानी की आपूर्ति की जा रही है, इस कारण यह टैंकर नाकाफी साबित हो रहा है। मोहल्लेवासी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। रैदासपुरा क्षेत्र ड्राइ जोन के अंतर्गत आता है, इस कारण यहां प्रतिवर्ष गर्मियों में पानी का संकट गहरा जाता है। जल संस्था टैंकर की व्यवस्था करता है, लेकिन अबकी बार एक ही टैंकर चलाए जाने से दो मोहल्लों में पानी की आपूर्ति हो रही है। एक तो रैदासपुरा और दूसरे विष्णुपुरा में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर चलाया जा रहा है। लेकिन, एक टैंकर इसके लिए नाकाफी साबित हो रहा है। इस कारण मोहल्ले वालों को पानी की कमी झेलनी पड़ रही है।