ग्राम अमौदा निवासी आशाराम का आरोप है कि बीती तीस मई को उसकी पुत्री शारदा (16 वर्ष) गांव में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, वहां मौजूद छलौनी पत्नी झल्ला, झल्ला एवं भागीरथ ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए ताने दिए थे, इससे क्षुब्ध होकर शारदा वहां से अपने कमरे में चली गई और शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।