फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से संबंधित एंटीबायोटिक्स एवं अन्य आवश्यक दवाएं स्टॉक में रखें

विज्ञापन
medicine.jpg - फोटो : medicine.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को दवाओं की दिक्कत न हो, इसलिए बच्चों से संबंधित दवाओं का स्टॉक में रखें।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट पार्क में हुई बैठक में वैक्सीनेशन की समीक्षा की गई। संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएं। बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष एवं जिला चिकित्सालय महिला में दो महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, इन केंद्रों पर सोमवार से प्रतिदिन 110-110 वैक्सीन लगाई जाएंगी। इसके साथ ही 18-44 आयु वर्ग के लिए शहरी क्षेत्र में रैन बसेरा में 220, रावर इंटर कॉलेज में 220, जिला न्यायालय में 50, सूचना कार्यालय में 50, विकास भवन में 50, नगर संसाधन केंद्र में 50, अभिभावक स्पेशल गोविंद नगर एवं नेहरू नगर में 110-110 वैक्सीन लगाई जाएंगी।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा, महरौनी, तालबेहट एवं बार में प्रत्येक केंद्र पर 150, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा एवं बिरधा पर 150-150 व सेक्शन हॉस्पिटल तालबेहट में 100 टीकाकरण प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए बच्चों से संबंधित एंटीबायोटिक्स एवं अन्य आवश्यक दवाएं स्टॉक में रखी जाएं। निगरानी समितियों को निर्देश दिए कि सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समितियों के साथ ग्रामों का भ्रमण करें। ग्राम में बैठक कर ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। कोविड अस्पतालों की समीक्षा में निर्देश दिए गए कि डिस्चार्ज/ होम आइसोलेशन के मरीजों से फोन के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, डा. जेएस बख्शी, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें