फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास के बारे में बताया

Thu, 01 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। कौशल विकास की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान उप्र कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन




तकनीकि शिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था आईसेक्त द्वारा दिशा कैरियर इंस्टीट्यूट पर कौशल विकास की जानकारी देने के लिए आयोजित सेमिनार में कौशल विकास को समझने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कानपुर से आए प्रोजेक्ट हेड तारिक ने बताया कि भविष्य में भारत के विकास और निर्माण में कौशल विकास की काफी जरूरत पड़ेगी। एमआईएस कोआर्डिनेटर हेमंत ने बताया कि युवाओं को किन-किन स्किल्स में रोजगार की संभावनाएं अधिक हैं। एरिया मैनेजर सौरभ सक्सेना ने भविष्य निर्माण में कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करने में सहायता के बारे में जानकारी दी। सेंटर मैनेजर फिरोज इकबाल द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर आईटी, हार्डवेयर और नेटवर्किंग, बैंकिंग, टेक्सटाइल, एग्रीकल्चर तथा रिटेल विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थी वर्ग, रोजगार चाहने वाले और शिक्षाविद शामिल हुए। अंत में आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें