फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो से बदसलूकी, शिकायतकर्ता को पीटा

Mon, 08 Jun 2015 12:23 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बानपुर थाना क्षेत्र में विवादित भूमि की नापजोख के दौरान दबंगों ने न सिर्फ कानूनगो के साथ अभद्रता की, बल्कि शिकायतकर्ता की लात घूसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन



जन शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को बानपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। कस्बा निवासी हनुमत सिंह पुत्र सीताराम यादव ने शिकायती पत्र देकर दबंगों पर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया, जिसके निस्तारण के लिए महरौनी तहसील के कानूनगो ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस कर्मी हनुमत को साथ लेकर विवादित भूमि की नापजोख के लिए मौके पर पहुंचे।

 विपक्षी नंदराम यादव, भानसिंह, राजेंद्र सिंह एवं राममिलन भी वहां पहुंच गए और कानूनगो के साथ अभद्रता करते हुए नापजोख करने से रोकने लगे और साथ ही शिकायतकर्ता हनुमत सिंह की लात- घूसों से पिटाई कर दी। दबंगई के चलते विवादित भूमि की नापजोख नहीं हो पाई। बाद में बानपुर थाने की पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनगो की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और हनुमत की शिकायत पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन




रंगदारी न देने पर हमला
ललितपुर। बानपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलगुवां में सत्ताधारी दल से जुड़े एक नेता के करीबी ने दबंगई दिखाते हुए एक ग्रामीण से रंगदारी मांगी। इंकार करने पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।   
ग्राम कैलगुवां निवासी वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि शनिवार को दोपहर दो बजे वह गांव से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में कैलगुवां निवासी जितेंद्र यादव ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्नीस हजार रुपयों की मांग करने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने तमंचा निकाल कर उसकी बट से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में चोटें आ गईं। थाना बानपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी के खिलाफ थाने में अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक सत्ताधारी दल के नेता का करीबी है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अवैध शराब सहित पकड़ा
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने ग्राम तुर्का रोड पर गश्त के दौरान रामेश्वर निवासी ग्राम बस्तगुवां को 20 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ लिया, उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें